राकेश अस्थाना, सीपी दिल्ली पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
आगामी त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा है कि दिल्ली पुलिस त्योहारी सीजन के लिए पिछले 1.5-2 महीनों से तैयारी कर रही है। इस बीच सड़कों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने गुरुवार को बताया कि त्योहारी सीजन के लिए पिछले 1.5-2 महीने से तैयारी कर रहे हैं। आतंकवाद रोधी कदम उठाए गए हैं। बाजारों में तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों और संदिग्ध स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
दिल्ली में आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ गई है।