फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना : बीते 24 घंटे में 523 नए मामले आए सामने, 50 मरीजों की मौत

Fri, 04 Jun 2021 07:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 523 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 1161 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 50 की मौत हुई। दिल्ली में अभी तक 14,28,449 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के दैनिक संक्रमितों में कमी के बाद अब मौत के मामले भी घटने लगे है। शुक्रवार को 50 संक्रमितों की मौत हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पतालों में नए मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं। आने वाले दिनों में मौत के मामले और भी कम होंगे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 523 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 1161 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 50 की मौत हुई। दिल्ली में अभी तक 14,28,449 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 13,95,892 स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अबतक 24,497 लोग दम तोड़ चुके हैं। 
 

मृत्युदर 1.71 फीसदी है। कोरोना के मामलों में कमी आने के साथ ही सक्रिय मरीज भी घटकर 8060 रह गए है। इनमें से अस्पतालों में 3,469 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 150 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 105 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 3813 रोगियों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77174 जांच की हुई, जिसमें 0.68 फ़ीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 53688 और रैपिड एंटीजन से 23486 टेस्ट किए गए। अबतक 19603764 टेस्ट हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें