फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 89 नए मरीज, चार की मौत, सक्रिय मामले एक हजार से कम

Sun, 27 Jun 2021 07:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,934 हो गई है। इनमें से 14,07,401 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,965 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है।
 
विज्ञापन
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 89 नए मरीज मिले और चार की मौत हुई। 285 लोग स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.12 फीसदी रही।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,934 हो गई है। इनमें से 14,07,401 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,965 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। फिलहाल 1568 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 989 रोगी भर्ती हैं। 

मार्च के बाद पहली बार यह संख्या एक हजार से कम हुई है। कोविड केयर केंद्रों में 12 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में अब एक भी मरीज भर्ती नहीं है। होम आइसोलेशन में 478 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 74,198 जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 54,297 और रैपिड एंटीजन से 19,901 टेस्ट हुए। अभी तक दो करोड़ 12 लाख 77 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन की 1837 है। हेल्थ बुलेटिन में यह भी बताया पिछले कुछ सप्ताह के 170 मामले केंद्रीय जेल अस्पताल ने शनिवार को आईसीएमआर के पोर्टल पर दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें