फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में 255 नए मामले आए सामने, 23 मरीजों की मौत, संक्रमित दर 0.35 फीसदी

Sun, 13 Jun 2021 04:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 255 संक्रमित मिले और 23 मरीजों की मौत हुई। 376 स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर घटकर 0.35 फीसदी रह गई है। दिल्ली में अबतक 14,31,139 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: टेस्ट कराता युवक, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 255 मामले आए और 23 लोगों की मृत्यु हो गई। इससे पहले 7 मार्च को 20 मौतें हुई थी। उसके बाद से यह आंकड़ा सबसे कम है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 376 रोगी स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.35 फीसदी रही। कुल संक्रमितों की संख्या 14,31,139 हो गई है। इनमें से 14,02,850 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,823 मौतें हो गई हैं। मृत्युदर 1.73 प्रतिशत है।

फिलहाल 3466 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1972 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 108 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 94 रोगी भर्ती है। होम आइसोलेशन में 1037 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,751 जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर प्रणाली से 53,885 और रैपिड एंटीजन से 18,866 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 2 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 6782 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें