फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस अपडेट: दिल्ली में कोरोना के 340 नए केस आए सामने, 4 लोगों की मौत 

Thu, 14 Jan 2021 10:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में बीते कई दिनों से संक्रमण के रोजाना 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 340 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। इस महामारी से दिल्ली में अब तक कुल 10,722 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,31,589 हो गई है। इनमें से 6,17,930 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 2,937 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 390 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं। 
विज्ञापन




मंगलवार को 16 मरीजों की मौत
वहीं मंगलवार को दिल्ली में 386 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 

2.2 लाख से भी कम सक्रिय मरीज रह गए
उन्होंने बताया कि देश में अब कोरोना के 2.2 लाख से भी कम सक्रिय मरीज रह गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल दो राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामले 50 हजार से ज्यादा हैं। ये दो राज्य महाराष्ट्र और केरल हैं। केरल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 63,547 और महाराष्ट्र में 53,463 है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के कुल 1.04 करोड़ मामले सामने आए हैं। इनमें से 2.16 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, देश में कोरोना के चलते 1.51 लाख लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक 18.2 करोड़ जांच की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें