दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 32 नए कोरोना मरीज मिले और कोरोना के 33 मरीजों ने वायरस को मात दी। इस दौरान कोरोना संक्रमण से एक वयक्ति की मौत भी हो गई।
रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कुल सक्रिय मामले 288 हो गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 14,15,481 हो गई है।
इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जिन देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन मिला है, वहां से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी जाए।