फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal Slaps : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुस्से में पत्नी को जलाने के आरोपी को मारा थप्पड़

Mon, 23 May 2022 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वाति इतने गुस्से में थीं कि उन्होंने पीड़ित महिला के पति को एक थप्पड़ भी मार दिया। करीब 90 प्रतिशत जली महिला को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उत्तर प्रदेश के बागपत में रहस्यमय परिस्थितियों में जली महिला के पति को सफदरजंग अस्पताल में गिरफ्तार करवा दिया। उन्होंने पीड़ित महिला से बात करने के बाद दिल्ली पुलिस से इस कार्रवाई को अंजाम दिलवाया। इस दौरान स्वाति इतने गुस्से में थीं कि उन्होंने पीड़ित महिला के पति को एक थप्पड़ भी मार दिया। करीब 90 प्रतिशत जली महिला को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल के अनुसार पीड़ित महिला ने उनको बताया कि चार दिन पहले उसके पति ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। दरअसल उसका पति दूसरी शादी करना चाह रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। स्वाति मालीवाल ने रविवार को अस्पताल जाकर पीड़ित महिला से बातचीत की। इस दौरान उन्हें मालूम हुआ कि महिला का पति अस्पताल में ही है और वह अपनी पत्नी को बयान न देने का दबाव बना रहा है।

स्वाति मालीवाल पीड़ित महिला से बात करने के बाद अस्पताल में पुलिस को साथ उस स्थान पर जहां पीति महिला का पति मौजूद था। इस दौरान वह इस घटना को लेकर बहुत ही गुस्से में थी और उन्होंने पीड़ित महिला के पति को एक थप्पड़ भी मार दिया। उन्होंने उसे पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाला कर दिया। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा कि वह उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें