फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रेखा गुप्ता का बयान: दिल्ली में दौड़ेंगी सबसे ज्यादा ई-बसें, कहा- 365 दिन काम कर रही बीजेपी सरकार

Sun, 08 Feb 2026 10:36 AM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता के भरोसे के कारण सरकार साल के 365 दिन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल्द ही सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों वाला शहर बनेगा।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया लोगों का आभार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भरोसा जताने के लिए दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी भरोसे के कारण सरकार उनके लिए वर्ष के 365 दिन निरंतर कार्य कर रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) के मामले में अग्रणी शहर बनेगा, जहां सबसे अधिक ई-बसें संचालित होंगी। यह पहल दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा सरकार के पहले वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पीतमपुरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। नई दिल्ली में 500 ईवी बसों के लॉन्च से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जनता के भरोसे के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास की वजह से सरकार साल के 365 दिन काम कर रही है और दिल्ली जल्द ही सबसे अधिक ईवी बसों वाला शहर बनेगी।

विज्ञापन

पिछले महीने सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि अगले तीन वर्षों में दिल्ली की 100 प्रतिशत सार्वजनिक परिवहन बसों को प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक फ्लीट में बदल दिया जाएगा। इसके लिए 11,000 इलेक्ट्रिक बसें लाने, चार्जिंग स्टेशन और नए बस डिपो बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें