फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal on Delhi Pollution: कल से प्राइमरी स्कूल बंद, ऑड-ईवन लागू करने की तैयारी, CM केजरीवाल का एलान

Fri, 04 Nov 2022 05:25 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने एलान किया कि कल से दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने एलान किया कि कल से दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही कक्षा पांच से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियों को भी बंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है। वायु प्रदूषण की समस्या केवल दिल्ली की ही नहीं, उत्तर भारत के कई शहरों की हवा खराब हो गई है। प्रदूषण के लिए केवल आम आदमी पार्टी जिम्मेदार नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार आगे आना होगा।  

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की पराली के लिए हम जिम्मेदार है। अगले साल तक पराली की समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। केजरीवाल को गाली देने से हवा साफ नहीं होगी। हमें मिलकर योजना बनाने की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि ऑड-ईवन पर विचार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इसे लागू किया जाएगा। आदेश गुप्ता कह रहे हैं कि उनके पोते को दिक्कत हो रही है। उनका पोता मेरा भी पोता है। मिलकर कोशिश करेंगे कि किसी भी बच्चे को दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें