फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : सीबीआई ने निजी कंपनी पर दर्ज किया केस, बाल यौन शोषण सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप

Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सीबीआई ने दिल्ली की एक निजी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी पर आरोप है कि वह बच्चों से बाल यौन शोषण सामग्री अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराते थे। जांच में पता चला कि ये वेबसाइट रूसी डोमेन पर रजिस्टर है और इसका ऑफिस  दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में है।

विज्ञापन


कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जिसमें आईटी एक्ट, 2000 और पोक्सो एक्ट, 2012 शामिल हैं। साथ ही कंपनी से जुड़े लेपटॉप, कंप्यूटर और कागजातों को भी जब्त कर लिया है।
 

अधिकारी ने बताया कि हम ऐसी कंपनियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ये कंपनी बाल यौन शोषण सामग्री को वेबसाइट पर उपलब्ध कराती थी और रुस से होस्ट होती थी।

अधिकारियों ने साथ ही कहा, अब हम दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर बाल यौन शोषण से जुड़ी अन्य चीजों को खंगाल रहे हैं और इस मामले में लगातार जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें