सीबीआई ने दिल्ली की एक निजी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी पर आरोप है कि वह बच्चों से बाल यौन शोषण सामग्री अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराते थे। जांच में पता चला कि ये वेबसाइट रूसी डोमेन पर रजिस्टर है और इसका ऑफिस दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में है।
कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जिसमें आईटी एक्ट, 2000 और पोक्सो एक्ट, 2012 शामिल हैं। साथ ही कंपनी से जुड़े लेपटॉप, कंप्यूटर और कागजातों को भी जब्त कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि हम ऐसी कंपनियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ये कंपनी बाल यौन शोषण सामग्री को वेबसाइट पर उपलब्ध कराती थी और रुस से होस्ट होती थी।
अधिकारियों ने साथ ही कहा, अब हम दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर बाल यौन शोषण से जुड़ी अन्य चीजों को खंगाल रहे हैं और इस मामले में लगातार जांच कर रहे हैं।