महिलाओं के लेकर किए गए बड़े एलान
- महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये देने का का वादा, इसके लिए 5110 करोड़ का प्रावधान
- होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे, इसके लिए 260 करोड़ खर्च किए जाएंगे
- महिलाओं की मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा, इसके लिए 450 करोड़ का प्रावधान किया गया
- पहली बार 1000 महिलाओं को ई-ऑटो का परमिट
महिला सुरक्षा को 50 करोड़ रुपये की निधि
दिल्ली सरकार ने अपने बजट में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये की विशेष निधि आवंटित की गई है। सरकार शहर के अंधेरे स्थानों की पहचान करेगी। इन जगहों पर नई लाइटें और सेंसर्स लगाए जाएंगे। इन यह कदम महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद करेगा।
"दिल्ली लखपति बिटिया योजना"
जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक, बेटियों के खाते में सरकार कुल 61 हज़ार रुपये डालेगी। ग्रेजुएशन होने तक बेटियों के खातों में कुल रमक 1 लाख 20 हज़ार रुपये हो जाएगा। इसके लिए 128 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन प्रस्तावित है।