फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delimitation in Delhi : भाजपा ने शुरू की निगम चुनाव की तैयारी, प्रदेश प्रभारी ने की बैठक

Fri, 21 Oct 2022 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi: दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की ओर से एमसीडी के वार्डों का परिसीमन करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा ने चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत पांडा ने एमसीडी के चुनाव के संबंध में बृहस्पतिवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की ओर से एमसीडी के वार्डों का परिसीमन करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा ने चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत पांडा ने एमसीडी के चुनाव के संबंध में बृहस्पतिवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा आलाकमान ने गत रविवार को रामलीला मैदान में पंच परमेश्वर सम्मेलन के माध्यम से एमसीडी के चुनाव का बिगुल बजाया था। प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत पांडा ने बृहस्पतिवार की सुबह प्रदेश पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय में तलब किया। सभी पदाधिकारी अपने सभी कार्यक्रम छोड़कर पार्टी कार्यालय पहुंचे। 

इस दौरान पांडा ने बताया कि दिसंबर माह में चुनाव होने की संभावना है। समय की कमी को देखते हुए चुनावी तैयारियां जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएं। उन्होंने चुनाव संबंधी सभी समितियों को गठित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उम्मीदवार तय करने के संबंध में नियम व शर्तें बनाने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति और विरोधी दलों की गतिविधियों पर देर तक गहन मंथन किया। निर्देश दिए कि वे आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की खामियां उजागर करने का सिलसिला तेज कर दे। जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन और शराब घोटाले में फंसे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का सिलसिला निरंतर जारी रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें