फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा ने की मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा

Tue, 08 Jun 2021 12:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आदेश गुप्ता - फोटो : आदेश गुप्ता के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके साथ ही नगर निकायों में स्थायी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामों की भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन

 

राजा इकबाल सिंह को उत्तर, मुकेश सूर्यन को दक्षिण और श्याम सुंदर अग्रवाल को पूर्वी निगमों के मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवारों में उत्तरी दिल्ली से अर्चना दिलीप सिंह, दक्षिणी दिल्ली से पवन शर्मा और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए किरण वैध के नाम शामिल हैं।

लिस्ट के अनुसार, उत्तर, दक्षिण और पूर्व की स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए क्रमश: जोगी राम जैन, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीके ओबरॉय और वीर सिंह पंवार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विजय कुमार भगत (एनडीएमसी), पूनम भाटी (एसडीएमसी) और दीपक मल्होत्रा (ईडीएमसी) को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली की तीनों नगर निगमों के महापौर एक ही दिन में बदल जाएंगे। महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले महापौर पद के चुनाव कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन की वजह से टलते आ रहे थे जो अब 16 जून को होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें