आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की दिशा बदलकर पूर्व की ओर हो जाएगी और वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रह सकता है। शुक्रवार को हवा की दिशा बदलकर फिर से उत्तर-पश्चिम की ओर हो जाएगी। साथ ही हवा की रफ्तार आठ से 12 किमी प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 रहा। इससे एक दिन पहले यह 328 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा की हवा एक दिन पहले खराब श्रेणी में रही थी, जबकि बुधवार को इन शहरों की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
01 दिसंबर 30 नवंबर
दिल्ली 370 328
फरीदाबाद 384 331
गाजियाबाद 387 287
ग्रेटर नोएडा 358 254
गुरुग्राम 360 332
नोएडा 360 291
दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
रोहिणी
ओखला
बवाना
जहांगीरपुरी
द्वारका