फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली  : गंदे पानी की आपूर्ति से गुस्सायी पत्नी छोड़कर गई मायके, पति परेशान

Mon, 21 Jun 2021 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • जलबोर्ड के गंदा पानी सप्लाई को लेकर परेशान युवक ने पुलिस से मांगी मदद 
  • युवक ने पुलिस को फोन कर कहा गंदा पानी की वजह से पत्नी घर छोड़कर मायके गई, जलबोर्ड के अधिकारियों पर पुलिस करे कार्रवाई   
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्याला इलाके में घर में गंदा पानी आने से गुस्साए एक युवक ने पुलिस को फोन कर दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। युवक ने बताया कि पानी गंदा आने की वजह से उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई है और वापस आने से मना कर दिया है जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिजन बस्ती में रहने वाले युवक ने शनिवार शाम पुलिस को फोन किया। उसने बताया कि दिल्ली जलबोर्ड के कर्मचारी ने उसके घर का पानी का कनेक्शन काट दिया है। इस इलाके में लंबे समय से पानी गंदा आता है। जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी उसके घर को छोड़कर अपने मायके चली गई है और वापस आने से मना कर रही है। उसका कहना है कि जब तक घर में साफ पानी नहीं आएगा वह अपने मायके में ही रहेगी। 

उसने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि गंदा पानी देने के लिए वह दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही उसने उसके घर का कनेक्शन जुड़वाने की मांग की ताकि उसकी पत्नी वापस घर आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें