फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : जेएनयू में माहौल खराब करने की फिर कोशिश, अब शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर हंगामा

Mon, 20 Feb 2023 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

JNU में माहौल खराब करने की एक बार फिर कोशिश हुई है। अब शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर हंगामा हुआ है। ABVP ने आरोप लगाया है कि SFI से जुड़े छात्रों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को उठाकर फेंक दिया और उसकी माला को कूड़े के डिब्बे में डाल दिया।  ABVP महासचिव ने कहा कि शिवाजी महाराज की जयंती पर हमने एक्टिविटी सेंटर में एक प्रतिमा रखी थी। लेकिन एसएफआई से जुड़े छात्रों ने उसे कमरे से बाहर फेंक दिया और माला को कूड़े के डिब्बे में डाल दिया। 

विज्ञापन


इस मामले पर NSUI महासचिव ने कहा कि ABVP सदस्यों ने JNUSU कार्यालय में शिवाजी का चित्र रखा था जिसके लिए JNUSU प्रतिनिधिमंडल से अनुमति की आवश्यकता थी। इसके बावजूद उन्होंने इसे अवैध तरीके से किया। अन्य छात्रों ने वहां आकर स्क्रीनिंग कार्यक्रम के लिए सभी पोट्रेट हटा दिए जिसके चलते ABVP और SFI में लड़ाई छिड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें