फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : शहीदी दिवस पर केंद्र के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी आप, आज जंतर-मंतर पर जुटेंगे कार्यकर्ता

Thu, 23 Mar 2023 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सभा में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को आप राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे संबोधित... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी शहीद दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। सभा में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को आप राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


 अभियान के संबंध में पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्षों के बाद भारत को संविधान, लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियां और न्यायपालिका मिली है। लेकिन केंद्र सरकार के व्यवहार के कारण सभी परेशान हैं।



 केंद्र सरकार चुनाव आयोग व सीबीआई-ईडी को अपने इशारे पर चला रही है। न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। देश के अंदर चुनी हुई राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें