फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आम आदमी पार्टी का प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन आज, चड्ढा ने पीएम को बताया  ‘चौथी पास राजा’

Fri, 28 Apr 2023 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब आम आदमी पार्टी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री के खर्चों का हिसाब मांगेगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर चल रही सियासत थमती नजर नहीं आ रही है। भाजपा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब आम आदमी पार्टी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री के खर्चों का हिसाब मांगेगी।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को मीडिया से कहा कि देश के लोगों के टैक्स का पैसा ‘चौथी पास राजा’ पर उड़ाया जा रहा है। 1,300 करोड़ रुपये की लागत से नया महल बन रहा है तो निवास के एक छोटे से हिस्से का सौंदर्यीकरण करने में 90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 8,400 करोड़ रुपये का विमान भी खरीदा गया है। राजा ने अपने दोस्त को बिजली, कोयला, सी-पोर्ट व एयरपोर्ट सब दे दिया। 

नतीजा यह है कि देश की जनता महंगाई से त्राहिमाम कर रही है। राजा जब कर्नाटक में आईआईटी का शुभारंभ करने पहुंचे तो एक घंटे के कार्यक्रम के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। योग कार्यक्रम के लिए कर्नाटक गए तब 56 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन


राजा को देश के एक छोटे से सूबे के मुख्यमंत्री से बहुत डर लगता है। वजह यह है कि इस छोटे से सूबे के मुख्यमंत्री बहुत पढ़े-लिखे हैं। शुक्रवार को दिल्ली की जनता सड़क पर उतरकर कमाई की एक -एक पाई का हिसाब मांगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें