फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virtual Book Fair: नई शिक्षा नीति की थीम पर सजा विश्व पुस्तक मेला, आज होगा उद्घाटन

Fri, 05 Mar 2021 07:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
book fair (file photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2021 पहली बार वर्चुअल आयोजित हो रहा है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) नई शिक्षा नीति- 2020 की थीम पर आयोजित मेला दर्शकों के लिए 6 से 12 मार्च तक आयोजित होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शुक्रवार को मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले में यूके, यूएसए, यूएई, चीन, फ्रांस, ईरान, नेपाल, स्पेन, श्रीलंका, यूक्रेन, इटली सहित 15 देश शामिल हो रहे हैं। मेले में देश-विदेश के 160 से अधिक प्रकाशक और प्रदर्शक ई-स्टॉल के माध्यम से मेले में भाग लेंगे। मेले में निशुल्क जुड़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा और निदेशक युवराज मलिक ने गुरुवार को पहले वर्चुअल नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2021 से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि मेले से अधिक से अधिक दर्शकों को जोड़ा जा सके। 360 डिग्री अनुभव के साथ मेले का यह वर्चुअल संस्करण आगंतुकों के लिए एक यादगार अनुभव रहेगा। देशी-विदेशी प्रकाशक और प्रदर्शक ई-स्टॉल के माध्यम से मेले से जुड़ेंगे। इसमें दर्शकों को भारतीय भाषाओं पर आधारित किताबों के साथ-साथ विदेशी भाषाओं की किताबों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

चार दिन के मेले के दौरान सेमिनार, साहित्यिक कार्यक्रम, पुस्तक विमोचन, लेखकों के साथ बातचीत, दूतावासों के साथ पैनल चर्चा और विदेशी प्रकाशकों के साथ ई-इवेंट भी दर्शक घर बैठे देख सकेंगे। इसके अलावा सिर्फ एक क्लिक में 100 किताबों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। यहां पर किताबों पर मिलने वाले ऑफर भी होंगे। यदि कोई किताब खरीदना चाहते होंगे तो भुगतान के बाद सीधे घर पहुंच जाएगी। वहीं, प्रकाशकों से जुड़ने के लिए उनका सोशल मीडिया लिंक भी होगा।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति 2020 से शिक्षा और भाषा में बदलाव अहम:
मेले की थीम के माध्यम से देश और दुनिया के हर दर्शक को नई शिक्षा नीति 2020 से जुड़ी जानकारी मिलेंगी। इससे शिक्षा और भारतीय भाषाओं में आने वाले बदलाव की जानकारी भी साझा की जाएगा। भारत की शिक्षा नीति में यह नीति पहला परिवर्तन है। इसे प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक भारतीय शिक्षा प्रणाली को सार्वभौमिक बनाना है। यह नीति सभी के लिए समान रूप से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और भारत को एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास है।

दर्शक वर्चुअल मेले में ऐसे कर सकेंगे एंट्री
इस मेले से जुड़ने के लिए दर्शकों को www.nbtindia.gov.in/ndwbf21 पर लॉगइन करना होगा। वर्चुअल प्लेटफार्म पर विदेशी प्रकाशक, प्रदर्शन हॉल, बच्चों के प्रकाशक, अंग्रेजी भाषा के प्रकाशक, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं हैं। वेबसाइट के माध्यम से हॉल में प्रवेश के बाद एरो/कर्सर के द्वारा किसी भी स्टाल का पर जा सकते हैं। नाम और ई-मेल से लॉगिन करें या फेसबुक या जीमेल से भी लॉगिन कर सकते हैं। दर्शकों को अपना व्यक्तिगत डैशबोर्ड मिलेगा। यहां वे अपने कार्ट, ऑर्डर इतिहास, इच्छा-सूची और अन्य विकल्प देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें