फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत: शराब तस्करी में हुआ था गिरफ्तार, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका

Thu, 03 Sep 2026 10:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त तरुण वर्मा (26) के रूप में हुई है। 29 अगस्त को हर्ष विहार थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में तरुण को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त तरुण वर्मा (26) के रूप में हुई है। 29 अगस्त को हर्ष विहार थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में तरुण को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। बृहस्पतिवार को उसकी जमानत की याचिका पर सुनवाई होनी थी। परिजनों ने बेटे के साथ कुछ अनहोनी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


हर्ष विहार थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजहों का पता चल पाएगा। पुलिस ने सरकार से मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की है। सूत्रों का कहना है कि तरुण नशे का आदी था। पुलिस तमाम दृष्टिकोण से जांच कर रही है। उसके साथी कैदियों से भी पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक तरुण सब्जी मंडी के पास, मौजपुर में रहता था। परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं। मां अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। तरुण परिवार में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


तरुण के परिजनों ने बताया कि 29 अगस्त को पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भेजा था। इस बीच 1 सितंबर को परिजनों की जेल से तरुण से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने मां से 2 हजार रुपये और कुछ कपड़ों की मांग की थी। परिजनों ने बताया कि इस बीच बृहस्पतिवार सुबह उनको खबर मिली कि तरुण की जेल में तबीयत खराब हो गई है। उसे जेल से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। परिवार अस्पताल पहुंचा तो वहां पर तरुण की मौत की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें