फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मूक-बधिर किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म, स्कूल जा रही थी पीड़िता

Fri, 25 Jun 2021 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किशोरी दिल्ली गेट स्थित एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। इस घटना के बाद किशोरी सदमे में चली गई है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ ओखला के तेहखंड में रहती है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ओखला थाना इलाके में मूक-बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। वारदात के समय किशोरी अपने स्कूल जा रही थी। ओखला पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी पीड़ित के मुहल्ले में रहता है। किशोरी दिल्ली गेट स्थित एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। इस घटना के बाद किशोरी सदमे में चली गई है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ ओखला के तेहखंड में रहती है। 

वह बुधवार को स्कूल जा रही थी। तभी मुहल्ले में रहने वाला आरोपी उसे अपने घर में खींचकर ले गया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


ओखला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बरसाती लाल(51) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उबर की कैब चलाता था। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी बरसाती सिंह के खिलाफ पोक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

इसी बात पर उन्होंने एसपी से सवाल किया और एसपी ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया। वायरल वीडियो में एसपी को लात मारते दिखने वाले मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने कहा है कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारी को थप्पड़ मारे जाने से नाराज थे। बीच बचाव के दौरान उनका पैर शायद एसपी को लग गया।
 
फिलहाल सूत्रों का कहना है कि वीडियो साक्ष्य और तीनों के बयानों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर डीआईजी शुक्रवार को सरकार को सौंप सकते हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि जांच अधिकारी ने बुधवार शाम और गुरुवार सुबह घटनास्थल का स्पॉट विजिट कर साक्ष्य जुटाए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें