फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिन में हुई रात, पानी में बह गए सरकारी दावे...

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में हुई रात, पानी में बह गए सरकारी दावे...
विज्ञापन


-सफदरजंग मानक केंद्र में 57.6 मिमी बारिश हुई, सोमवार से मंगलवार शाम 5.30 बजे तक 90 एमएम बारिश रिकॉर्ड
-दिल्ली में बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 9.1 डिग्री की गिरावट आई
-आज से अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को सुबह से ही बारिश होने लगी थी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हालांकि, बारिश का दौर सोमवार से जारी हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम में दो-तीन और अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। यहां बीते 24 घंटे में इसमें 9.1 डिग्री की गिरावट आई। साथ ही, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। इसी तरह पालम में अधिकतम 29.6, लोधी रोड में 29.6, रिज में 28.9 और आया नगर में 29.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सभी स्टेशनों पर तापमान सामान्य से चार से 5.7 डिग्री तक कम रहा।
विज्ञापन

-

तीन घंटे में 80 मिमी तक बारिश, पूसा और जनकपुरी सबसे ज्यादा भीगे

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में दोपहर बाद भारी बारिश हुई। विभाग ने शाम छह बजे जारी तीन घंटे के बारिश आंकड़ों में बताया कि 11:30 बजे से 2:30 बजे के बीच कई इलाकों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस समय अवधि में पूसा में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश हुई। इसके बाद जनकपुरी में 72 मिमी, लोधी रोड में 63.4 मिमी और छतरपुर में 57.5 मिमी पानी गिरा। वहीं, सफदरजंग मानक केंद्र में 57.6 मिमी, आया नगर में 50.1 मिमी और नारायणा में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम में 26 मिमी और रिज में 37.3 मिमी वर्षा हुई। नजफगढ़ में इस दौरान बारिश नहीं हुई।
आज से अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में 29 और 30 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात के समय भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश से दिल्ली की रफ्तार थमी, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

बारिश से कई इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव हो गया। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड, धौला कुआं, नारायणा, द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर, नवादा, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, रोहिणी, आजादपुर, पीरागढ़ी और पंजाबी बाग शामिल रहे।
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़ा मार्केट बना समंदर

एशिया के बड़े बाजारों में शामिल सदर बाजार में मानसून की पहली वर्षा में ही बुरा हाल है। यहां कहीं घुटने तो कहीं कमर भर तक जल जमाव हो गया। सड़कों से लेकर गलियों तक में दो से तीन फीट तक पानी चल रहा है। स्थिति यह कि सैकड़ों दुकानों में सीवर का पानी घुस गया है और लाखों का सामान बर्बाद हो गया है।
सोमवार सुबह 8:30 से मंगलवार शाम 5:30 बजे तक बारिश (मिमी):
सफदरजंग मानक केंद्र-90
पालम-28.6
लोधी रोड105.5
रीज78.2
आया नगर55.5
पूसा100
मयूर विहार38.5
प्रगति मैदान-47
महरौली79
छतरपुर-58.5
जनकपुरी88.5
नारायणा-58.5
नजफगढ़-एक


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें