राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 72 संक्रमित मिले हैं और एक की मौत हुई है। इस दौरान 88 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों मे 69,212 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.10 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,35,353 हो चुकी है, जिनमें से अब तक 14,09,660 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,022 हो गया है।
सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 671 हो चुकी है। फिलहाल 230 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 362 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 07 रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 439 हो चुकी है। कुल जांच में 45,615 आरटी-पीसीआर और 23,597 एंटीजन से की गई। अब तक कुल 2 करोड़ 25 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।