फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: ऊर्जा निगम कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, यूपीसीएल प्रबंधन ने जारी किया आदेश

Fri, 16 May 2025 11:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ऊर्जा निगम कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के संबंध में यूपीसीएल प्रबंधन ने आदेश  जारी कर दिया है।

विज्ञापन
महंगाई भत्ता बढ़ा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। बुधवार की देर रात इस संबंध में आदेश जारी हो गया। यूपीसीएल कर्मचारियों ने इस पर निगम प्रबंधन व सरकार का आभार जताया।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश के तहत सभी नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों को एक जनवरी 2025 से मूल वेतन का 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले 53 प्रतिशत मिलता था।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...CM Pushkar Singh Dhami:  घूसखोरी के आरोप में पांच गिरफ्तारी; X पर ट्रेंड करता रहा धामी क्लीन अप करप्शन
विज्ञापन


एक जनवरी से 30 अप्रैल तक के पुनरीक्षित महंगाई भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा। एक मई से अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन के साथ इस दर पर महंगाई भत्ता मिलेगा। सभी पेंशनरों को भी इसी दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें