फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड किंग गिरफ्तार, 25 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। साइबर फ्रॉड कर लोगों के खातों से लाखों रुपये ऑनलाइन उड़ाने के आरोपी को उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित सबरवाल उर्फ ओमप्रकाश उर्फ विवेक सबरवाल उर्फ टिंकू (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 25.20 लाख रुपये कैश, दो मोबाइल, लाखों रुपये के जेवरात, फर्जी कागजात और ठगी की रकम से खरीदी गई एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली के चार और आगरा व बीकानेर के एक-एक मामले में शामिल रहा है। मौरिस नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को विजय कपूर नामक ट्रांसपोर्टर ने 18.53 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनका ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खाता है। किसी ने खाते से रजिस्टर्ड नंबर बदलकर रकम निकाल ली है। पुलिस ने छानबीन के बाद 16 अगस्त को मामला दर्ज कर किया। एसएचओ मौरिस नगर रामेश्वर त्यागी, एसआई रोहित, अरविंद व अन्य की टीम मामले की जांच कर रही थी। पुलिस को पता चला कि किसी ने विजय कपूर की कंपनी का फर्जी लेटर हैड बनाकर उसके जरिये बैंक मैनेजर को पत्र लिखकर खाते से जुड़ा नंबर बदलवाया था। खातों से निकाली गई रकम को चंडीगढ़ के छह अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराया गया था। कुछ रकम पेटीएम खातों में भी ट्रांसफर की गई थी और उससे मोबाइल खरीदे गए थे। जांच में सभी खाते फर्जी पतों पर पाए गए। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस व अन्य लोगों की मदद से आरोपी को रविवार को इब्राहिमपुर, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी ठगी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।
ऐसे करता था आरोपी ठगी
आरोपी डीयू के शिवाजी कॉलेज से ग्रेजुएट है और एसबीआई की कार्ड डिवीजन में दो साल काम भी कर चुका है। जिसकी वजह से उसे ऑन लाइन ठगी करने के सारे तरीके पता थे। आरोपी लोगों के बैंक में रजिस्टर्ड नंबर को बदलकर ऑनलाइन रकम ट्रासंफर कर लेता था। आरोपी ने दिल्ली मेें एक फाइनेंस कंपनी खोली थी। कम पढ़े लिखे लड़कों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनके कागजात ले लिये और उनके जरिये आरोपी ने चंडीगढ़ में छह खाते खुलवाए और सिमकार्ड भी ले लिये। आरोपी इन्हीं खातों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करता था। एक नंबर पर उसने पेटीएम खाता खोला हुआ था, उसमें पैसा ट्रांसफर कर ऑनलाइन मोबाइल और जेवरात खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें