फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: कट ऑफ का शेड्यूल जारी, दाखिले के लिए तीन और फीस के जमा करने के लिए मिलेंगे पांच दिन

Tue, 28 Sep 2021 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दाखिले के समय छात्रों को अनिवार्य मूल दस्तावेज दाखिले के समय प्रस्तुत करने हैं। इनका ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। डीयू दाखिला समिति चेयरमैन प्रो. राजीव गुप्ता के अनुसार इस साल दाखिला प्रक्रिया में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। 
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कट ऑफ शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली कट ऑफ एक अक्तूबर को जारी होगी। पहली कट ऑफ के दाखिले चार अक्तूबर को शुरु होंग। तीसरी कट ऑफ तक छात्रों को दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे। जबकि तीसरी कट ऑफ के बाद जारी होने वाली कट ऑफ में दाखिले के लिए छात्रों को दो दिन मिलेंगे। कॉलेज द्वारा दाखिला मंजूर करने के बाद ही छात्र फीस का भुगतान कर सकेंगे। बीते साल की तरह ही इस साल भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ही रहेगी।  

विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने पांच कट ऑफ का शेड्यूल फाइनल कर उसे जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक तीसरी कट ऑफ के बाद एक स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी। इसके बाद चौथी व पांचवीं कट ऑफ जारी होगी। इन कट ऑफ के बाद सीटें बचने पर स्पेशल ड्राइव आयोजित किया जाएगा। पांचवीं कट ऑफ 08 नवंबर को जारी होगी, जिसके तहत 9 नवंबर व 10 नवंबर को दाखिला लिया जा सकेगा।

दाखिले के समय छात्रों को अनिवार्य मूल दस्तावेज दाखिले के समय प्रस्तुत करने हैं। इनका ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। डीयू दाखिला समिति चेयरमैन प्रो. राजीव गुप्ता के अनुसार इस साल दाखिला प्रक्रिया में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। तीसरी कट ऑफ में दाखिले के लिए एक दिन अतिरिक्त मिलेगा क्योंकि उस दौरान ईद उल मिलाद भी है। 
विज्ञापन


कटऑफ लिस्ट कब-कब
पहली लिस्ट       01 अक्तूबर  
पहली कट ऑफ के दाखिले   04, 05, 06 अक्तूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक
फीस भुगतान का अंतिम दिन   08 अक्तूबर(शाम पांच बजे तक)
 
दूसरी लिस्ट 09 अक्तूबर
दूसरी कट ऑफ के दाखिले     11, 12, 13 अक्तूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक
फीस भुगतान का अंतिम दिन   15 अक्तूबर(शाम पांच बजे तक)
 
तीसरी लिस्ट    16 अक्तूबर  
तीसरी कट ऑफ के दाखिले 18, 19, 20, 21 अक्तूबर
फीस भुगतान का अंतिम दिन  23 अक्तूबर(शाम पांच बजे तक)
 
स्पेशल कट ऑफ     25 अक्तूबर
स्पेशल कट ऑफ के दाखिले     26 व 27 अक्तूबर
फीस भुगतान का अंतिम दिन 29 अक्तूबर(शाम पांच बजे तक)
 
चौथी कट ऑफ 30 अक्तूबर
चौथी कट ऑफ के दाखिले   01 और 02 नवंबर(रात 11:59 मिनट तक)
फीस भुगतान का अंतिम दिन 06 नवंबर(शाम पांच बजे तक)
 
पांचवीं कट ऑफ  08 नवंबर
पांचवीं कट ऑफ के दाखिले 09 और 10 नवंबर(रात 11:59 मिनट तक)
फीस भुगतान का अंतिम दिन 2 नवंबर(शाम पांच बजे तक)
 
सीट बचने पर स्पेशल ड्राइव  13 नवंबर
स्पेशल ड्राइव के दाखिले   14 और 15 नवंबर
फीस भुगतान का अंतिम दिन 16 नवंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें