फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम: आईआईटी दिल्ली में आज से सांस्कृतिक फेस्ट रान्डेवू का आगाज, बॉलीवुड कलाकार सुनिधि चौहान और सलीम करेंगे शिरकत

Sun, 24 Apr 2022 05:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

फेस्ट को संगीतमय बनाने के लिए इसमें बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान की जोड़ी ओर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान शिरकत करने जा रही हैं।
विज्ञापन
IIT delhi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली की ओर से देश का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक फेस्ट रान्डेवू-22 छात्रों को मस्ती का मौका देने जा रहा है। सालाना आयोजित होने वाला यह फेस्ट रविवार से शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 26 अप्रैल को होगा। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। इस बार फेस्ट की थीम एन एलीसिन अफेयर है।

विज्ञापन


तीन दिन तक छात्र पढ़ाई से दूर केवल मौज-मस्ती करेंगे। फेस्ट को संगीतमय बनाने के लिए इसमें बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान की जोड़ी ओर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान शिरकत करने जा रही हैं। छात्रों के पास अपने पसंदीदा गीतों को लाइव सुनने का मौका होगा।

इस दौरान टॉक शो, विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप, कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसमें डेढ़ लाख से अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है, जबकि 1000 प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वेस्टर्न ग्रुप डांस, फैशन शो प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन


छात्रों को अपने डिजाइन किए परिधानों को रैंप पर दिखाने का अवसर भी मिलेगा। तीन दिनों में ना खत्म होने वाली मस्ती करेंगे। प्रोनाइट में भी कई प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें