फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मंदिरों में भगवती की आराधना के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-कन्या पूजन कर कई श्रद्धालुओं ने किया नवरात्र व्रत का पारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मंगलवार को राजधानी के मंदिरों और घरों में श्रद्धा और उल्लास का विशेष वातावरण रहा। माता भगवती की आराधना और शृंगार भव्य रूप से किया गया। अष्टमी के अवसर पर जगह-जगह कन्या पूजन, हवन और यज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने घर-घर में पूजन कर कन्याओं को भोजन कराकर विशेष उपहार भी भेंट किए।
राजधानी के प्रमुख शक्तिपीठों और सिद्धपीठों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगीं। हालांकि दोपहर में आंधी व बारिश आने पर कई घंटे तक श्रद्धालु घरों से नहीं निकल सके, लेकिन शाम के समय मंदिरों में पुन: भीड़ हो गई। कालकाजी मंदिर, छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ, प्राचीन बद्रीभगत झंडेवालान मंदिर, प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर सहित तमाम मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इन मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवती का शृंगार, पूजन और चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हां एक साथ 500 सौ कन्याओं का पूजन किया गया। मंदिर के महंत श्रीरामगोपाल दास महात्यागी महाराज पुजारी बाबा ने कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। झंडेवालान मंदिर में पूरे दिन मां के जयकारे गूंजते रहे। छतरपुर मंदिर में भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें