फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 12 एटीएम तोड़ने में शामिल रहा बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में एटीएम तोड़ने के 12 मामलों में वांछित हरियाणा में नूंह जिले की तहसील तावड़ू के गांव सुंध निवासी वकील (33) को गिरफ्तार किया है। उसका गिरोह अब तक केवल दिल्ली के एटीएम से 1.35 करोड़ रुपये नकद उड़ा चुका है। उसके पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश की टीम ने वकील को नेल्सन मंडेला मार्ग वसंत विहार क्रॉसिंग से 28 फरवरी को उस समय दबोचा, जब वह अपने किसी साथी से मिलने आया था। वकील ने पुलिस पर गोली चलाने के लिए पिस्टल निकाली, लेकिन पुलिस ने पहले ही दबोच लिया। उसके कब्जे से पल्सर बाइक मिली।
पुलिस के अनुसार, वकील के गिरोह ने दिसंबर, 2020 से जनवरी 2021 तक दिल्ली से 12 एटीएम काटे हैं। एटीएम के सीसीटीवी कैमरों पर बदमाश काला स्प्रे कर देते थे। इससे रिकॉर्डिंग में कुछ नहीं आता था। गैस कटर से एटीएम काटकर बदमाश कैश निकाल लेते थे। वारदात करने के लिए ये क्रेटा व स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते।
विज्ञापन

इनके निशाने पर सुनसान जगहों पर स्थित ऐसे एटीएम होते थे, जिन पर गार्ड तैनात नहीं होते थे। स्पेशल सेल इस गिरोह के दो अन्य बदमाशों शमशाद और लियाकत को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें