फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ चार घंटों के लिए गए थे ससुराल, लौटे तो घर का हाल देख उड़े होश

Tue, 20 Feb 2018 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold jwellery
विज्ञापन

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान पर धावा बोलकर करीब एक करोड़ के जेवरात और चार लाख रुपये कैश उड़ा लिए। वारदात के समय पीड़ित कारोबारी ससुराल गए हुए थे।

विज्ञापन


चार घंटे बाद जब वह वापस घर पहुंचे, तो वारदात की जानकारी हुई। मामले की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अतुल जैन (40) परिवार के साथ राम विहार में रहते हैं। इनका कारोबार है।
विज्ञापन


रविवार करीब 11 बजे दिन में वह शांति विहार स्थित अपने ससुराल परिवार के साथ गए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वापस आए, तो इनके होश उड़ गए। मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।

अंदर घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी भी टूटी थी। उसमें रखे चार लाख रुपये कैश और करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें