फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नर्स से मोबाइल झपटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, पीड़िता को 100 मीटर तक घसीटते ले गए थे साथ

Fri, 17 Dec 2021 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से स्कूटी बरामद हुई हैं, वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल से गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर जा रही एक युवती से मोबाइल झपटने और उसे करीब 100 मीटर तक बाइक से घसीटने वाले दो बाइक सवार बदमाशों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन




दरअसल युवती ने फोन वापस पाने के लिए बदमाशों का पीछा किया और बाइक के पीछे लटक गई। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और युवती करीब सौ मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई। हाथ छूट जाने से युवती गिर गई और बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद से युवती काफी सदमे में है, हालांकि अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। युवती के घुटनों में चोट आई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर एक को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना शाम सात बजे की है। युवती फोर्टिस अस्पताल में नर्स असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। काम खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया।
विज्ञापन


बदमाश का जैकेट पकड़े 100 मीटर तक घिसटती गई नर्स
युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को पीछे से पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। युवती इस दौरान बदमाश के जैकेट को पकड़कर लटक गई। बदमाश ने काफी तेज रफ्तार से गलत  दिशा में बाइक भगाई जिससे करीब सौ मीटर घसीटने के बाद युवती  सड़क पर गिर गई। लोगों की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें