फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : बदमाशों ने नर्स को बाइक से सौ मीटर तक घसीटा, फोन छीनकर भाग रहे थे झपटमार

Fri, 17 Dec 2021 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

युवती बाइक को पीछे से पकड़कर लटक गई। बदमाश युवती को गिराकर हुए फरार। घटना सीसीटीवी कैमरे में। 
विज्ञापन
वीडियो फुटेज.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल से बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर जा रही एक युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया। युवती ने बदमाशों का पीछा किया और बाइक के पीछे लटक गई। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और युवती करीब सौ मीटर तक सडक पर घसीटती चली गई। हाथ छूट जाने से युवती गिर गई और बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


घटना के बाद से युवती काफी सदमे में हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना शाम सात बजे की है। युवती फोर्टिस अस्पताल में नर्स असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। काम खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया।

युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को पीछे से पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश ने बाइक की रफ्तार बढा दी। युवती ने इस दौरान बदमाश के जैकेट को पकड़कर लटक गई। बदमाश ने काफी तेज रफ्तार से गलत  दिशा में बाइक भगाई जिससे करीब सौ मीटर घसीटने के बाद युवती  सड़क पर गिर गई। लोगों की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया  है। जांच में पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें