फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर फोन खरीदने के दौरान युवक हुआ ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स : 10 हजार रुपये ले थमाया शीशे का टूकड़ा
विज्ञापन

- फोन देने के लिए आरोपी ने पीड़ित को बुलाया था रजोकरी फ्लाईओवर पर
-पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंत कुंज साउथ इलाके में ओएलएक्स पर एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित से दस हजार रुपये लेकर उसे फोन का पैकेट थमा कर फरार हो गया। पैकेट के अंदर से शीशे का टूकड़ा निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी बृजमोहन रजोकरी गांव में रहता है। वह गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों पूर्व ओएलएक्स पर बृजमोहन ने एक फोन देखा। उसमें दिये नंबर से संपर्क करने के बाद सौदा दस हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी ने उसे रजोकरी फ्लाईओवर पर बुलाया। रात में तय समय पर बृजमोहन वहां पहुंच गया। वह आरोपी के मोबाइल पर फोन करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके।
विज्ञापन

एक युवक ने उसे हड़बड़ी में पैकेट थमाते हुए कहा कि जल्दी से फोन को रख लो। यहां लूटपाट की घटनाएं ज्यादा होती है। बृजमोहन ने पैकेट लेने के बाद युवक को दस हजार रुपये दे दिए। युवक अपने दोस्त के साथ तेज रफ्तार में बाइक चलाकर वहां से चला गया। शक होनेे पर बृजमोहन ने पैकेट को खोला। पैकेट के अंदर सामान देखकर वह चौंक गया। उसमें फोन की जगह पर शीशे का टूकड़ा रखा हुआ था। पीड़ित ने तुरंत थाने में इस बाबत शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें