बरेली यूपी के ध्यानार्थ
कारोबार के साझेदार को गोली मारने वाला धरा
मुनाफे के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े के बाद मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ई-रिक्शा चार्जिंग कारोबार में साझेदार को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तम नगर निवासी आशिफ के पास से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। मुनाफे के बंटवारे को लेकर झगड़ा होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया गया। मामले तीन अन्य बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए बदमाश को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस नेे बताया कि 31 दिसंबर 2018 को ई-रिक्शा चार्जिंग का कारोबार करने वाले विजय कुमार के पैर में गोली मार दी थी। विजय उत्तम नगर थाने का घोषित बदमाश भी है। द्वारका जिला की स्पेशल सेल ने वारदात में शामिल अमन वीरा, हरीश, राहुल बंगाली को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आशिफ फरार था। बुधवार को एक सूचना पर आशिफ के सफेदा पार्क से गिरफ्तार किया गया।
आशिफ ने बताया कि वह मूलत: बरेली यूपी का रहने वाला है। उसने सहयोगी विजय के साथ उत्तम नगर इलाके में ई-रिक्शा चार्जिंग और मरम्मत का काम शुरू किया था। रकम के बंटवारे को लेकर दोनों मेें झगड़ा हो गया। विजय ने आशिफ को काम से अलग कर दिया। इसका बदला लेनेे के लिए आशिफ ने अपने ोस्तों के साथ मिलकर विजय पर गोली चलाई।