फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर से लूटपाट करने वाले तीन धरे
विज्ञापन

नई दिल्ली। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने रेलवे इंजीनियर से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। तीसरे बदमाश की पहचान शकरपुर निवासी फैयाज के रूप में हुई है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, पिस्टल, कारतूस, चाकू और छूरा बरामद किया है।
विज्ञापन

11 नवंबर की रात पंजाबी बाग इलाके में बदमाशों ने रेलवे इंजीनियर वंशीधर से मारपीट कर लूटपाट की थी। पीड़ित ने बताया था कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर उस पर निगरानी रखना शुरू किया। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि फैयाज दो नाबालिग सहयोगी के साथ इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश व उसके सहयोगियों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों पर पहले से लूटपाट के कुछ मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें