फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराकर भाग रहे बदमाशों को दो भाईयों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों को दो भाइयों ने दबोचा
विज्ञापन

- घर के बाहर से बाइक चुराकर भाग रहे थे, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में दो भाइयों ने बाइक चुराकर भाग रहे दो बदमाशों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक बरामद कर ली। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार यादव (49) सपरिवार सेक्टर-20 रोहिणी में रहता है। वह अपना निजी काम करता है। बुधवार रात वह उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। बृहस्पतिवार तड़के उसने घर के बाहर किसी चीज के टूटने की आवाज सुनी। विनोद ने खिड़की से देखा कि दो युवक उसकी बाइक का लॉक तोड़कर चुराकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विनोद ने अपने भाई अमोद को उठाया और फिर दोनों भाई शोर मचाकर बदमाशों के पीछे भागे। कुछ दूर जाने के बाद दोनों भाइयों ने बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान सेक्टर-20 रोहिणी निवासी रोहित और सन्नी के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों से पूछताछ कर चोरी की अन्य बाइक बरामदगी की कोशिश की जा रही है।
---------
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया। युवक बाइक की पिछली सीट पर बैठा था। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नीरज(25) बापरौला गांव में रहता है और ग्रामीण सेवा चालक है। 20 दिसंबर की रात नीरज को रणहौला इलाके से अपने भाई को लाना था। पड़ोस में रहने वाले दोस्त मनीष को लेकर वह बाइक से रणहौला जा रहा था। रणहौला गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक की पिछली सीट पर बैठा मनीष सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक चालक की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें