फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुकानदार के कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकानदार के कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूटपाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दुकान में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

प्रवीण सपरिवार त्रीनगर में रहता है। इलाके में उसकी अग्रवाल जेनरल स्टोर के नाम से दुकान है। प्रवीण के मुताबिक, शाम करीब चार बजे वह दुकान में अकेला बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक उसके दुकान के पास आकर रुकी। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। तीन बदमाश बाइक से उतरकर उसके दुकान में जबरदस्ती घुस गए और गल्ले से 25 हजार रुपये निकाल लिए। प्रवीण के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी कनपटी में पिस्टल लगाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें