फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ही बना रहा था नाबालिग बेटी को हवस का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कैंट थाने का मामला :
विज्ञापन


दो वर्षों से नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट थाना इलाके में पिता दो वर्षों से अपनी नाबालिग बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया।
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोरी पिता, मां व भाई के साथ दिल्ली कैंट इलाके में रहती है। वह सागरपुर में स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी पढ़ाई में काफी होशियार है और हर बार अच्छे नंबर लाती है। किशोरी क्लास में काफी दिनों से गुमसुम रह रही थी। पूछने पर उसने यह बात एक सहेली को स्कूल में बता दी। सहेली के बताने पर क्लास टीचर ने इसकी सूचना दिल्ली कैंट थाना को दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्जकर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह ट्रेडिंग का व्यवसाय करता था। उसकी धमकी से किशोरी इतनी डर गई थी कि उसने ये बात अपनी मां को भी नहीं बताई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें