फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र ने हथियारबंद बदमाशों की लगा दी क्लास...

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की हिम्मत से बदमाशों के हौसले पस्त, जान बचाकर भागे
विज्ञापन


शाहदरा इलाके में पेट्रोल पंप पर लूट रहे थे बाइक, तमंचा छीनने पर डरे
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, फरार आरोपियों को तलाश रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा इलाके में 12वीं कक्षा के छात्र की हिम्मत से बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने महंगी स्पोर्ट्स बाइक केटीएम ड्यूक लूटने का प्रयास किया और छात्र पर तमंचे की बट से हमला भी किया। इसके बावजूद बिना डरे छात्र बदमाशों पर टूट पड़ा और उनसे तमंचा छीन लिया। इससे बदमाश डर गए और उन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
करण चौधरी (18) परिवार के साथ बलबीर नगर विस्तार में रहता है। 12वीं के बाद वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए जनकपुरी क्लास करने जाता है। रविवार सुबह करीब 6.00 बजे वह कोचिंग के लिए घर से निकला। इस बीच वह शाहदरा स्थित अशोक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। तभी वहां स्कूटी सवार तीन बदमाश आ गए। बदमाशों ने आते ही करण से उसकी स्कूटी लूटने का प्रयास किया। करण अपनी बाइक वहीं खड़ी कर बाइक की चाबी लेकर पेट्रोल पंप की ओर भाग गया। इधर बदमाश पेट्रोल पंप के अंदर घुसे। वहां उस समय आठ कर्मचारी मौजूद थे। बदमाशों ने तमंचा निकालकर पेट्रोल पंप कर्मियों को दिखाकर एक कमरे में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वह करण की ओर लपके। बदमाशों ने उससे चाबी छीनने का प्रयास किया तो करण उनसे भिड़ गया। एक बदमाश ने तमंचे की बट से उसके ऊपर हमला किया। लेकिन करण ने बदमाश से तमंचा छीन लिया। यह देख बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें