फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंजीनियर ने प्लेटफार्म पर पकड़े दो चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर की बहादुरी से प्लेटफार्म पर पकड़ाए दो चोर
विज्ञापन

- निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की घटना, ट्रेन में चढ़ने के दौरान पर्स चुराकर भाग रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक इंजीनियर ने चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसके जेब से पर्स निकालकर भाग रहे थे। पकड़े गये बदमाश के पास से पीड़ित का पर्स मिल गया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों की पहचान संजय(23) और मुकेश(25) के रूप में हुई। दोनों आवारागर्द हैं। मूलत: बिहार के सीवान का रहने वाला सुमित कुमार निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। शनिवार रात वह भोपाल जाने के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां से उसे हबीबगंज एक्सप्रेस पकड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर सात पर ट्रेन आयी। वह ट्रेन की जेनरल बोगी में सवार होने के लिए पहुंचा। ट्रेन पर चढ़ने वाले काफी लोग वहां मौजूद थे। जैसे ही सुमित बोगी में घुसने लगा, किसी ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स निकाले जाने का एहसास होने पर वह नीचे उतर गया और ‘चोर चोर’ चिल्लाने लगा। उसके चिल्लाने पर दो युवक वहां से भागने लगे। सुमित ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। शोर सुनकर प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ के जवान पहुंच गये। सुमित ने उनकी मदद से दोनों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में बदमाशों से सुमित का पर्स, जिसमें नकदी के अलावा एटीएम कार्ड थे बरामद किया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़े गये दोनों बदमाश आवारागर्द हैं और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें