फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के इलाज के लिए सोने के जेवरात बेचने जा रही महिला से झपटमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के इलाज के लिए जेवरात बेचने जा
विज्ञापन

रही महिला से बदमाशों ने झपटा बैग
- वारदात के दौरान महिला ई-रिक्शा से गिरी, पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में अपने पति के इलाज के लिए सोने के जेवरात बेचने जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपट लिया। बैग में 925 ग्राम सोने के जेवरात व मोबाइल फोन था। पीड़िता की शिकायत पर नार्थ रोहिणी थाना पुलिस झपटमारी का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राज सिंघल सपरिवार रोहिणी सेक्टर-24 में रहती हैं। परिवार में उसके पति अशोक कुमार, बेटा और एक बेटी है। अशोक काफी समय से लंबी बीमारी से ग्रस्त है। उसका हफ्ते में दो बार डायलिसिस होता है। डॉक्टरों ने बताया कि अशोक के हाथ में एक उपकरण लगेगा, जिससे डायलिसिस आसानी से हो सकती है। इस उपकरण की कीमत करीब 15 हजार रुपये है। आर्थिक तंगी की वजह से राज सिंघल सोमवार दोपहर जेवरात बेचने के लिए रोहिणी छह स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में गई थी। लेकिन कीमत कम बताने पर वह जेवरात लेकर वापस ई-रिक्शा से घर जा रही थी। रास्ते में पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उससे बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने जोर से बैग खींचा, जिसकी वजह से महिला ई-रिक्शा से नीचे गिर गई और घायल हो गई। उधर, बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी उसका फोन चालू हालत में था, लेकिन पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें