फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर फर्जी कस्टूमर केयर नंबर डालकर करते थे ठगी, एक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर ठगता था, धरा
विज्ञापन


युवती ने शॉपिंग वेबसाइट के कस्टमर केयर का नंबर लेकर सहायता मांगी थी
आरोपी ने कार्ड का सीवीवी नंबर व ओटीपी पूछ खाते से 85 हजार निकाले

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यदि आप गूगल पर किसी बैंक या ई-वॉलेट्स का नंबर तलाश कर उससे सहायता लेते हैं, तो सावधान हो जाएं। दरअसल, गूगल पर विभिन्न बैंकों व ई-वॉलेट्स के ढेरों फर्जी कस्टमर केयर नंबर हैं। ऐसा न हो कि इन नंबरों के जरिये बदमाश आपको ठग लें। गीता कॉलोनी की एक युवती के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। पीड़िता ने गूगल से शॉपिंग वेबसाइट क्लब फैक्ट्री के कस्टमर केयर का नंबर लेकर उससे सहायता लेने के चक्कर में अपने खाते से 85,896 रुपये गंवा दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को देवघर (झारखंड) से दबोच लिया। आरोपी की पहचान दाउद अंसारी (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल, दो डेबिट कार्ड, चार पासबुक व चेकबुक बरामद की है।
शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता परिवार के साथ गीता कॉलोनी में रहती है। उसे क्लब फैक्ट्री से कुछ सामान खरीदना था। सामान की ऑनलाइन पेमेंट करने में उसे दिक्कत हो रही थी, इसलिए पीड़िता ने गूगल की मदद से क्लब फैक्ट्री का कस्टमर केयर नंबर लिया। कॉल करने पर आरोपियों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर पीड़िता से बातचीत की। पीड़िता से उसके एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड का सीवीवी नंबर और ओटीपी पूछकर आरोपियों ने खाते से 85 हजार रुपये से अधिक की रकम ऑनलाइन निकाल ली। पीड़िता ने 15 नवंबर को गीता कॉलोनी थाने में शिकायत की, तो जांच का जिम्मा जिले के स्पेशल स्टाफ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी की सीडीआर निकाली। इसके अलावा गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबरों की जांच की गई, तो पता चला कि सभी फर्जी कस्टमर केयर नंबर देवघर, झारखंड से डाले गए थे। पुलिस ने छानबीन के बाद झारखंड में छापेमारी कर आरोपी दाउद अंसारी को दबोच लिया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें