फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शॉप के मैनेजर को गोली मारने की धमकी देकर पौने दो लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर शॉप के मैनेजर से पौने दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन


स्कूटी की डिग्गी में नकदी रखकर मालिक को देने जा रहे थे
मुकरबा चौके पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर बीयर शॉप के मैनेजर व कर्मचारी से स्कूटी व पौने दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय दोनों स्कूटी की डिग्गी में रुपये रखकर मालिक को देने जा रहे थे। शिकायत पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अजरूद्दीन(34) शकूरपुर में रहता है। वह जहांगीरपुरी स्थित बीयर शॉप में मैनेजर है। शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद अजरूद्दीन करीब पौने दो लाख रुपये को स्कूटी की डिग्गी में रखकर निकला। उसके साथ सहयोगी ओम भारती भी था। वे रुपये कोहाट एंक्लेव में रहने वाले मालिक को देने उसके घर जा रहे थे। देर रात मुकरबा चौके के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने पीछे से उनकी स्कूटी में लात मारी। इससे दोनों अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत गिर गए। दो बदमाश उनके पास आकर गोली मारने की धमकी दी। जबकि तीसरा बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गया। मोहम्मद अजरूद्दीन ने तुरंत मालिक व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गत्ते बनाने वाली फैक्टरी में आग
नई दिल्ली। बवाना के डीएसआईडीसी स्थित गत्ते बनाने की फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग के दौरान काम कर रहे मजदूर बाहर निकल गए थे। पुलिस आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें