फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर पर तैनात एसआई ने खुद को गोली मारकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीआर के एसआई ने खुद
विज्ञापन

को गोली मार खुदकुशी की
- नहीं मिला सुसाइड नोट, आर्थिक तंगी को कारण मान रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले में पीसीआर वैन पर तैनात एसआई संजीव कुमार (54) ने वसंत विहार इलाके में सर्विस पिस्टल से छाती में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वारदात मंगलवार तड़के 3:27 बजे हुई। साथी पुलिसकर्मी संजीव को लेकर एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस को संजीव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आर्थिक तंगी के कारण संजीव ने जान दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीटीसी मालवीय नगर में संजीव पत्नी और दो बेटों अमन (25) और यश (19) के साथ रहते थे। इनकी पत्नी ने कुछ समय पूर्व अपनी एक किडनी अपनी बहन को दे दी थी। इससे उनकी तबीयत खराब रहती है। संजीव ने एक लोन लिया था। इसे चुका नहीं पाने के कारण उन पर मुकदमा चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, करीब चार साल से पीसीआर में तैनात संजीव की ड्यूटी दक्षिण-पश्चिम जिले में थी। सोमवार देररात वे वसंत विहार इलाके में पीसीआर के साथ मौजूद थे। श्रीराम स्कूल के पास पीसीआर खड़ी थी और वे पास में कुर्सी पर बैठे थे। गनमैन एएसआई पूरनमल पीसीआर के अंदर था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुन पूरन बाहर आया तो देखा कि संजीव कुर्सी से नीचे गिरे पड़े थे। उन्होंने सर्विस पिस्टल से अपनी छाती में गोली मारी थी। अन्य पीसीआर की मदद से संजीव को अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि संजीव कर्जे से परेशान थे। इससे पूर्व, रविवार रात हरि नगर इलाके में पुलिस कॉलोनी में हवलदार सतीश ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें