फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामरौली गांव में एटीएम का कैश बॉक्स चुराकर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम का कैश बॉक्स
विज्ञापन

काटकर ले गए चोर
- बामनौली गांव में वारदात, लाखों रुपये होने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 के बामनौली गांव में चोर एसबीआई एटीएम का कैश बॉक्स काटकर ले गए। बताया जा रहा है कि 20 मार्च को एटीएम में 27 लाख रुपये डाले गए थे। बैंक अधिकारी जांच कर रहे हैं कि दो दिन में कितने रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के तीन बजे वीरेंद्र नाम के व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि बामनौली स्थित एसबीआई एटीएम में चोर चोरी कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो जांच में पता चला कि चोर एटीएम का कैश बॉक्स काटकर ले गए हैं। वारदात से पूर्व चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पूछताछ में पता चला कि एटीएम काफी अरसे से किराए के दुकान में लगा है। रात में एटीएम बंद करने के बाद गार्ड चला जाता है। पुलिस गार्ड से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में दो कैमरे लगे थे। इनमें से एक कैमरे से पता चला है कि बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे। कार का नंबर धुंधला दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि वारदात उसी गिरोह ने की है, जो कुछ दिन पहले उत्तम नगर और रणहौला से एटीएम काटकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें