फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज कारोबारी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के विरोध पर अनाज कारोबारी
विज्ञापन

की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
पुलिस ने कहा, दो-तीन हजार लूटकर भागे बदमाश, परिजन बोले पांच लाख रुपये थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके में बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर अनाज कारोबारी विनोद गर्ग (46)को दिनदहाड़े गोली मार दी। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कारोबारी को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाश कारोबारी से दो-तीन हजार रुपये लूटकर भागे हैं, जबकि विनोद के परिजनों का कहना है कि उनके पास करीब पांच लाख रुपये थे। वारदात से आक्रोशित कारोबारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विनोद गर्ग बुध विहार रोहिणी सेक्टर-6 में पत्नी और बेटियों दिव्या व चारु के साथ रहते थे। विनोद कुछ सालों से कमीशन पर अनाज का काम करते थे। उनका लॉरेंस रोड पर कार्यालय है। बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पुलिस को केशवपुरम ब्रिटानिया चौक अंडरपास के पास एक व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने जाकर देखा तो गोली विनोद गर्ग के हाथ पर लगकर सीने में लगी थी। पास ही उनकी स्कूटी पड़ी थी। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचेे और विनोद से लूटपाट की बात कही। घटना की जानकारी के बाद कारोबारी सड़क पर आकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें