शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
नई दिल्ली। हरिनगर थाना इलाके में 28 साल की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया गया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि एक युवक से पांच साल पहले उसकी दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद युवक उसे घुमाने के लिए दिल्ली से बाहर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला उसे बेहोश कर दुष्कर्म व कुकर्म किया। साथ ही आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी खींची।
होश में आने के बाद जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाया। युवक उसके बाद से पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले पीड़िता को उसके एक परिचित से पता चला कि आरोपी युवक कहीं और शादी कर रहा है। युवक से बात करने पर उसने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। ब्यूरो