फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बंधक बनाने व तोड़फोड करने वाले छात्रों की शिकायत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू कुलपति ने उपद्रवी
विज्ञापन

विद्यार्थियों को किया माफ
पत्नी को बंधक बनाने और घर में तोड़फोड़ की नहीं देंगे शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार पत्नी को बंधक बनाने और घर में तोड़फोड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। प्रो. कुमार ने कहा कि मैं पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं दूंगा। मैं आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को माफ करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।
उधर, जेएनयू कैंपस में कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा से दाखिले को लेकर छात्रसंघ और वामपंथी छात्र संगठनों का विरोध और भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहे। छात्र प्रबंधन के खिलाफ दिनभर प्रदर्शन करते रहे। वहीं, कुलपति मंगलवार को सामान्य ढंग से अपने कार्यालय आए और कामकाज निपटाते रहे। हालांकि उनकी पत्नी सोमवार देररात छात्रों के उग्र प्रदर्शन से डरी हुई हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कुलपति की पत्नी की सुरक्षा को देखते हुए उनके निवास के बाहर जेएनयू के सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, जेएनयू छात्रसंघ ने कुलपति प्रो. कुमार के उनके निवास पर तोड़फोड़ के आरोपों को नकार दिया है। छात्रसंघ का कहना है कि वे निवास के बाहर सिर्फ कुलपति से मिलने का समय मांग रहे थे। हालांकि, छात्रों के उग्र प्रदर्शन तोड़फोड़, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट, धक्का-मुक्की और कुलपति की पत्नी को बंधक बनाने के फोटो और वीडियो कैमरे में कैद हो चुके हैं।
विज्ञापन


शिक्षक यूनियन की संगोष्ठी आज
जेएनयू शिक्षक यूनियन बुधवार को ‘शिक्षा, सामाजिक न्याय और संघर्ष’ नाम से संगोष्ठी का आयोजन करेगी। यूनियन की संगोष्ठी साबरमती लॉन में होगी, जहां पहले से छात्रसंघ समेत अन्य 11 छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस मौके पर अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षक भी अपनी बात रखेंगे। संगोष्ठी के दौरान छात्रसंघ और शिक्षक यूनियन कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा से दाखिले पर विरोध भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें