फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर में - करोड़ों की चोरी करने वाले ड्राइवर व कुक समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरोसे पर छोड़े घर से चुराए करोड़ों के जेवर
विज्ञापन

कुक और ड्राइवर ने दिया कारोबारी को धोखा, माफी मांगने जाते समय पुलिस ने दबोचा
- आरोपियों से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी और नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ड्राइवर, उसकी पत्नी और कुक के भरोसे अपने घर को छोड़कर कारोबारी दुबई चला गया। इन्होंने घर से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी और कैश चुरा लिया। कुछ दिन बाद गलती का अहसास हुआ तो ये माफी मांगने कारोबारी के घर जा रहे थे। उसी समय हौजखास थाना पुलिस ने कुक व ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद सोना खरीदने वाले सुनार को भी दबोच लिया गया। इनके कब्जे से तीन किलो सोना, 40 सोने के सिक्के और ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार, कारोबारी कपिराज सिंघानिया (60) ई-ब्लाक, पंचशील पार्क में तीन वर्ष से अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उनकी छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है। वह अक्सर विदेश जाते हैं। 27 अप्रैल, 2019 को वे दुबई गए थे। घर में ड्राइवर संजय तमंग, उसकी पत्नी पिंकी और कुक दीप लामा थे। तीन मई को वे लौटे तो घर का ताला बाहर से बंद था। ड्राइवर व कुक के मोबाइल बंद मिले। डुप्लीकेट चाबी से वे घर में घुसे तो उनका कमरा खुला हुआ था और अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी से सोने के तीन बिस्कुट (हरेक एक किलो का), 5 और 8 ग्राम के सोने के 125 बिस्कुट, डायमंड ज्वेलरी व कैश गायब था। कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर हौजखास थानाध्यक्ष ओपी लेखवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर तफ्तीश जितेंद्र सिंह, एसआई लक्ष्मण व एके झा की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में पता लगा कि सभी आरोपी जलपाईगुड़ी पश्चिमी बंगाल के निवासी हैं। एक टीम पश्चिमी बंगाल और दूसरी गोरखपुर भेजी गई, पर कामयाबी नहीं मिली। जांच के बाद पुलिस ने सुनार नेहरू नगर, लाजपत नगर से समीर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। समीर संजय तमंग का दोस्त था। समीर से सोने के 40 बिस्कुट और 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पता चला कि संजय ने सोने के सिक्के समीर को बेचे थे। मंगलवार को संजय तमंग व दीप लामा को पंचशील पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से तीन किलो के ोने के तीन बिस्कुट, 320 ग्राम सोने की ज्वेलरी और ढाई लाख रुपये बरामद किए गए। संजय तमंग ने बताया कि वह कारोबारी के घर में चोरी की साजिश छह-सात महीने से रच रहा था। उसकी पत्नी पिंकी फरार है।
विज्ञापन


मालिक को फोन कर मांगी थी माफी
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संजय तमंग और कुक दीप लामा को मालिक के घर में चोरी के बाद गलती का अहसास हो गया था। उन्होंने माफी मांगने के लिए कारोबारी को फोन कर दिया था। इसके बाद वे सीधे माफी मांगने उनके पंचशील पार्क स्थित घर जा रहे थे। सूचना मिलने पर हौजखास थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें